SUPAUL : 19 मई को पथरा उत्तर व रतौली में लगेगा सहयोग शिविर

पिपरा प्रखंड क्षेत्र की पथरा उत्तर एवं रतौली पंचायत में आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों को लेकर पथरा उत्तर पंचायत सरकार भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई.

कटैया-निर्मली (सुपौल) से इंद्र भूषण की रिपोर्ट :

पिपरा प्रखंड क्षेत्र की पथरा उत्तर एवं रतौली पंचायत में आगामी 19 मई को आयोजित होने वाले ‘सहयोग शिविर’ की तैयारियों को लेकर पथरा उत्तर पंचायत सरकार भवन में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मुखिया मसरुद्दीन ने की. बैठक में सरपंच शिवशंकर मंडल, सभी वार्ड पंच एवं वार्ड सदस्य, कार्यपालक सहायक रोशन कुमार, किसान सलाहकार उमेश कुमार, पंचायत सचिव बद्री प्रसाद विमल तथा न्याय सचिव महेश पासवान मौजूद रहे. पंचायत सचिव बद्री प्रसाद विमल ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अब प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सभी पंचायतों में ‘सहयोग शिविर’ लगाया जाएगा. इसका उद्देश्य पंचायत स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि ग्रामीणों को प्रखंड एवं जिला मुख्यालय का चक्कर न लगाना पड़े. उन्होंने बताया कि 19 मई को रतौली पंचायत में भूमि सुधार उप समाहर्ता शिविर में उपस्थित रहकर जमीन-जायदाद, दाखिल-खारिज, मापी समेत भूमि संबंधी मामलों की सुनवाई कर मौके पर समाधान करेंगे. वहीं पथरा उत्तर पंचायत में वरीय उप समाहर्ता सुश्री अंजु कुमारी आम लोगों की शिकायतें सुनेंगी.

जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों के मामले निबटाये जायेंगे

शिविर में राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित विभिन्न विभागों से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा. बैठक में सभी विभागीय कर्मियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने न्यायालय में लंबित एवं निष्पादित मामलों की सूची शिविर स्थल पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि फरियादियों को अपने मामलों की स्थिति की जानकारी आसानी से मिल सके और पारदर्शिता बनी रहे. साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि शिविर में आने वाले लोगों के लिए सम्मानजनक बैठने, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें.पंचायत सचिव बद्री प्रसाद विमल ने जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि सहयोग शिविर की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े. उन्होंने कहा, “अब पंचायत स्तर की हर समस्या का समाधान पंचायत में ही होगा.”

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >