कदाचार मुक्त माहौल में संचालित हो रहा 9वीं की परीक्षा

वार्षिक परीक्षा 20 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक चलेगी

सरायगढ़. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के निर्देश पर बिहारी गुरुमैता उच्च विद्यालय भपटियाही सहित प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न उच्च विद्यालयों में नवमी कक्षा की वार्षिक परीक्षा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में हो रही है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार यादव ने बताया कि 9वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 20 मार्च से प्रारंभ होकर 25 मार्च तक चलेगी. उन्होंने बताया कि नवमी कक्षा की वार्षिक परीक्षा में 201 छात्र-छात्राएं शामिल हुए हैं. बताया कि यह परीक्षा कदाचार मुक्त माहौल में दो पालियों में संचालित की जा रही है. प्रधानाध्यापक श्री यादव ने बताया कि नवमी की वार्षिक परीक्षा में अनुत्तीर्ण छात्र छात्राओं को दसवीं में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. इस मौके शिक्षक रामकृष्ण परमहंस, दिलीप कुमार यादव, छाया कुमारी,संजू कुमारी, रामकृष्ण ठाकुर,रोशन कुमारी, ज्योति कुमारी, संजीव कुमार,रोबिंस कुमार, वसुंधरा यादव,मो सलाउद्दीन सहित विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >