नहीं रहे मौलाना हुसैन अहमद रहमानी

सुपौल : ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारते सरिया बिहार के प्रतिनिधि एवं मरकज इसलाहे मुआशरा खानकाह रहमानी मुंगेर के नाजीम व खतीव मौलाना हुसैन अहमद रहमानी की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिनके जनाजे की नमाज सदर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव महुआ में उनके बड़े पुत्र मौलाना हाफिज मोहम्मद […]

सुपौल : ऑल इंडिया मुसलिम पर्सनल लॉ बोर्ड, इमारते सरिया बिहार के प्रतिनिधि एवं मरकज इसलाहे मुआशरा खानकाह रहमानी मुंगेर के नाजीम व खतीव मौलाना हुसैन अहमद रहमानी की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. जिनके जनाजे की नमाज सदर प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव महुआ में उनके बड़े पुत्र मौलाना हाफिज मोहम्मद हामिद ने पढ़ायी तथा जामा मसजिद के पास कब्रिस्तान में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से मौलाना को सुपुर्दे खाक किया.

इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों एवं खानकाह रहमानी से भी उल्मा कलाम जनाजा में शिरकत किया. मौलाना की मौत पर ऑल इंडिया मुसलिम लॉ बोर्ड के महासचिव एवं अमीरे शरियत हजरत मौलाना वली रहमानी ने गहरे रंजो गम का इजहार करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की है. मौलाना की मौत पर दुख व्यक्त करने वालों में मौलाना हाफिज अब्दूल रशीद, मुफ्ति नेहाल अहमद आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >