SUPAUL : ट्रक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, बाल-बाल बचा चालक
प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर गढ़िया शिव मंदिर के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
प्रतापगंज (सुपौल) से सरोज महतो की रिपोर्ट :
प्रतापगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर गढ़िया शिव मंदिर के समीप रविवार की शाम एक तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हालांकि हादसे में चालक की जान बाल-बाल बच गई. जानकारी के अनुसार नरपतगंज नगर पंचायत के मधुरा दक्षिण वार्ड संख्या-20 निवासी मंटू कुमार बीआर38 पी 1819 नंबर की स्कॉर्पियो से सहरसा जा रहे थे. इसी दौरान गढ़िया शिव मंदिर के समीप पीछे से तेज गति से आ रही एमपी 07 एचबी 9187 नंबर की ट्रक ने ओवरटेक करने के दौरान स्कॉर्पियो में साइड से जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुट गए। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. घायल चालक को उपचार के लिए प्रतापगंज पीएचसी भेजा गया. पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश एवं मामले की जांच में जुटी हुई है.