SUPAUL : छापेमारी में 13.7 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त, एक गिरफ्तार

कुनौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम वार्ड संख्या-6 स्थित एक किराना जनरल स्टोर में छापेमारी कर 13.7 ग्राम स्मैक बरामद किया है.

कुनौली (सुपौल) से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट :

कुनौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर देर शाम वार्ड संख्या-6 स्थित एक किराना जनरल स्टोर में छापेमारी कर 13.7 ग्राम स्मैक बरामद किया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जबकि दुकान मालिक मौके से फरार हो गया. थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि किराना जनरल स्टोर की आड़ में मादक पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने जनरल स्टोर संचालक सूरज पांडेय की दुकान पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान काले रंग के पॉलीथिन बैग में पीले प्लास्टिक पैकेट के अंदर छिपाकर रखा गया 13.7 ग्राम स्मैक बरामद किया गया. पुलिस को देखते ही दुकान मालिक सूरज पांडेय फरार हो गया, जबकि इस मामले से जुड़े एक व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में कुनौली थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है. छापेमारी अभियान में एएसआई महेंद्र प्रसाद सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >