मुखिया के खिलाफ वार्ड सदस्यों ने डीडीसी को दिया आवेदन
सुपौल : पिपरा प्रखंड स्थित रामनगर पंचायत के पांच वार्ड सदस्यों ने पंचायत के मुखिया पर योजना को बिना प्राक्कलन अनुरूप कार्य कराने व कार्यकारिणी समिति को जानकारी दिये बिना फर्जी जॉब कार्ड के सहारे भुगतान कर लेने के संबंध में उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन […]
सुपौल : पिपरा प्रखंड स्थित रामनगर पंचायत के पांच वार्ड सदस्यों ने पंचायत के मुखिया पर योजना को बिना प्राक्कलन अनुरूप कार्य कराने व कार्यकारिणी समिति को जानकारी दिये बिना फर्जी जॉब कार्ड के सहारे भुगतान कर लेने के संबंध में उप विकास आयुक्त को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की मांग की है.
दिये आवेदन में बताया है कि पंचायत के कई योजना ऐसे हैं जिसका स्थल पर बिना कार्य किये ही राशि का उठाव कर लिया गया है. और कार्य कुछ भी नहीं किया गया जिससे क्षेत्र की जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
आवेदन देने वालों में वार्ड नंबर 02 की गीता भारती, वार्ड नंबर 09 की गुलिया देवी, वार्ड 06 के मनोज पासवान, वार्ड 07 की साबो देवी, वार्ड 15 की रीता देवी, वार्ड 19 की हजारी देवी आदि वार्ड सदस्यों के नाम शामिल हैं. जिन्होंने डीडीसी को आवेदन देकर जांच कर समुचित कार्रवाई की मांग की है. इधर, संबंधित पंचायत के मुखिया ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पंचायत की राजनीति की संज्ञा दी है.