विषाक्त भोजन खाने से दर्जनों बराती बीमार

सरायगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के महीपट्टी गांव में शादी समारोह में भोज खाने के उपरांत वापस मुरली गांव लौटे दर्जनों बाराती बीमार हो गये. घटना शुक्रवार रात की है. जहां ग्रामीणों ने तत्क्षण सभी बीमार मरीजों को पीएचसी भपटियाही में भरती कराया. बीमार बारातियों में 72 वर्षीय उमेश पाठक, 40 वर्षीय उदय पाठक, राज किशोर […]

सरायगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के महीपट्टी गांव में शादी समारोह में भोज खाने के उपरांत वापस मुरली गांव लौटे दर्जनों बाराती बीमार हो गये. घटना शुक्रवार रात की है. जहां ग्रामीणों ने तत्क्षण सभी बीमार मरीजों को पीएचसी भपटियाही में भरती कराया. बीमार बारातियों में 72 वर्षीय उमेश पाठक, 40 वर्षीय उदय पाठक, राज किशोर मंडल, उदय प्रकाश झा, 45 वर्षीय भुवनेश्वर मंडल, 37 वर्षीय मनोज कुमार, 35 वर्षीय परमेश्वरी मंडल, 30 वर्षीय मनोज मंडल, 25 वर्षीय अवधेश मंडल, 22 वर्षीय बुलो मंडल, 18 वर्षीय विकास कुमार,

17 वर्षीय विकास कुमार, राजू मंडल, 14 वर्षीय संदीप कुमार, 12 श्याम मंडल, 10 वर्षीय रोहित कुमार, आठ वर्षीय अशोक कुमार व अंजली कुमारी, पांच वर्षीय सरवन मंडल व तीन वर्षीय आशिष कुमार सहित अन्य शामिल हैं. पीएचसी प्रभारी डॉ रामनिवास प्रसाद और डॉ पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बारात में विषाक्त भोजन खाने से बीमार बारातियों को फूड प्वाइजनिंग का शिकार होना पड़ा. बताया कि उपचाररत मरीजों की स्थिति में सुधार हो रहा है. मालूम हो कि मुरली गांव वार्ड नंबर 10 निवासी कार्तिक मंडल के पुत्र की शादी में शामिल हुए बारात किशनपुर प्रखंड के महीपट्टी गांव स्थित देव नारायण मंडल के यहां पहुंची थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >