सरायगढ़ : प्रखंड क्षेत्र के वार्ड सदस्यों ने शनिवार को एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. प्रखंड कार्यालय परिसर में संघ के प्रखंड अध्यक्ष शत्रुघ्न साह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पंचायत अधीन कराये जा रहे विकास कार्य में जब तक मुखिया द्वारा वार्ड सदस्यों को उचित भागीदारी नहीं दी जाती है तब तक पंचायत का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है. वार्ड सदस्यों ने कहा कि मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत अधिकार नहीं दिये जाने तक धरना व प्रदर्शन करते रहेंगे.
अध्यक्ष श्री साह ने कहा कि वार्ड में सरकार द्वारा जो भी काम किया जा रहा है. उस कार्य में वार्ड सदस्य की भागीदारी हो ताकि वार्ड का समुचित विकास हो सके. कहा कि सरकार व विभाग द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो सभी वार्ड सदस्य एक साथ इस्तीफा दे देंगे. बैठक में राजेश कुमार रंगीला, उमेश कुमार राम, राजकुमार यादव, शारदा देवी, बद्री यादव, धर्मेंद्र कुमार पांडे, रामकुमार शर्मा, गीता देवी, भगवती देवी, मदन राय, मोहम्मद अली अख्तर सहित अन्य वार्ड सदस्य शामिल थे.
