पुलिस और आक्रोशितों के बीच चली लािठयां

सुपौल : डकही घाट स्थित मतदान केंद्र संख्या 5/2 रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. आक्रोशित लोगों व पुलिस के बीच जम कर लाठियां चली और आक्रोशितों ने खाकीवालों को खदेड़ दिया. ये सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला. वहीं पुलिस की ओर से किये गये लाठीचार्ज में दो लोग घायल हो गये, जबकि कई लोगों […]

सुपौल : डकही घाट स्थित मतदान केंद्र संख्या 5/2 रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. आक्रोशित लोगों व पुलिस के बीच जम कर लाठियां चली और आक्रोशितों ने खाकीवालों को खदेड़ दिया. ये सिलसिला लगभग एक घंटे तक चला. वहीं पुलिस की ओर से किये गये लाठीचार्ज में दो लोग घायल हो गये, जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आयीं. हंगामा की वजह से मतदान प्रक्रिया लगभग दो घंटे तक बाधित रहा. निर्मली नगर पंचायत के दो मतदान केंद्रों पर रविवार को प्रत्याशियों व समर्थकों के बीच हंगामा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >