27 को जिला मुख्यालय में होगा युवा जदयू का धरना

छातापुर : बिहार प्रदेश युवा जदयू के आह्वान पर 27 मई को जिला मुख्यालय में बेरोजगारी भगाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना के आयोजन को लेकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी गई है. जानकारी देते युवा जदयू के जिला प्रवक्ता बिमल झा ने […]

छातापुर : बिहार प्रदेश युवा जदयू के आह्वान पर 27 मई को जिला मुख्यालय में बेरोजगारी भगाओ देश बचाओ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना के आयोजन को लेकर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत कर दी गई है. जानकारी देते युवा जदयू के जिला प्रवक्ता बिमल झा ने बताया कि युवा जदयू जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव के नेतृत्व में समाहरणालय के समक्ष धरना कार्यक्रम का आयोजन होगा.
जिसमें विधायक अनिरूद्ध प्रसाद यादव, वीणा भारती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता व जिले भर के युवा साथी हिस्सा लेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर रूप रेखा तैयार कर ली गई है. उन्होंने केंद्र सरकार की जम कर आलोचना की. कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक व सामाजिक नीति के कारण देश में बेरोजगारों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. संयुक्त राष्ट्र श्रम संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ 2017-18 के आंकड़ों पर गौर करें तो इस वर्ष तीन प्रतिशत से अधिक बेरोजगारी बढ़ी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >