मैट्रिक परीक्षा में अंक बढ़ाने के लिए छात्रों को किया जा रहा फोन

सुपौल : टॉपर घोटाले का मामला अभी पूरी तरह से सुलझा भी नहीं है कि इन दिनों मैट्रिक परीक्षार्थियों को मनमाफिक अंक दिलाने का मामला शहर में सुर्खियों पर है. वर्ष 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल छात्रों को पास कराने के लिए मोबाइल नंबर 7256061665 से छात्रों को फोन किया जा रहा है. […]

सुपौल : टॉपर घोटाले का मामला अभी पूरी तरह से सुलझा भी नहीं है कि इन दिनों मैट्रिक परीक्षार्थियों को मनमाफिक अंक दिलाने का मामला शहर में सुर्खियों पर है. वर्ष 2017 में मैट्रिक की परीक्षा में शामिल छात्रों को पास कराने के लिए मोबाइल नंबर 7256061665 से छात्रों को फोन किया जा रहा है.

फोन करने वाला अपने आपको बिहार बोर्ड ऑफिस का कर्मचारी बताता है. इतना ही नहीं फोन करने वाले शख्स द्वारा परीक्षा प्रतिफल का रेट भी सुनाया जा रहा है. छात्रों को यह कहा जाता है कि यदि आप मैट्रिक की परीक्षा में पास करना चाहते हैं तो उनके द्वारा तय शुल्क भेजे गये बैंक खाता संख्या पर जमा कर दे.

जिसमें प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने के लिए 61 सौ और द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने के लिए 05 हजार की राशि का दिये गये बैंक खाता में जमा कराने की बात कही जाती है. इसी तरह का फोन सदर थाना के वार्ड नंबर 12 निवासी सुप्रिया को भी आया है. जब सुप्रिया के चाचा राजीव कुमार मामले की छानबीन प्रारंभ की तो पता चला कि मोबाइल पर परीक्षार्थियों को दिया जाने वाला बैंक खाता नालंदा के बिहारशरीफ का रवि पासवान और राकेश कुमार के नाम से बैंक ऑफ़ इण्डिया और स्टेट बैंक का है. इसी तरह की घटना स्थानीय निवासी ममता कुमारी के साथ भी हुई. हालांकि इस मामले में अब तक ठगी होने का मामला सामने नहीं आया है. इस बाबत थानाध्यक्ष रोजश्वर सिंह ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज करायी गयी है. आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >