प्रतापगंज : प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड नंबर 09 दुअनियां टोला में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का ताला तोड़ नकदी सहित कीमती सामग्री उड़ा लिया. इस मामले में पीड़ित दुकानदार राजकिशोर भगत ने थाना से न्याय की गुहार लगाया है. पीड़ित श्री भगत ने बताया कि उनका दुकान आवास से सटा हुआ है.
अन्य दिनों की भांति वे दुकान बंद कर अपने घर में थे. बताया कि उनकी पत्नी जब जगी तो देखा कि गेट एवं एक रूम का ताला खुला हुआ है. इसके बाद घर के पीछे उन्होंने कुछ सामग्री बिखड़ा हुआ पाया. पीड़ित परिजनों ने बताया कि 02 मोबाइल तथा दुकान के गल्ला में रखे 20 हजार नकद सहित दुकान के किराना सामग्री चोरों ने चुरा लिया. उन्होंने बताया कि चोरी की घटना में कुल मिला कर 35 हजार रुपये की क्षति हुई है. चोरी की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गयी है.
