सेवानिवृत्त व हस्तानांतरण के बाद भी नहीं हुआ राशि का समायोजन

सुपौल : माल महाजन का, मिरजा खेले होली’ ये कहावत त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों पर फिट बैठती नजर आ रही है. जी हां, राशि आम लाभुकों की है, जिसे सरकार ने आवंटित किया है. लेकिन प्रशासनिक बद इंतजामी के कारण करीब सात करोड़ की राशि आम लाभुकों तक पहुंची ही नहीं. क्योंकि जब […]

सुपौल : माल महाजन का, मिरजा खेले होली’ ये कहावत त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सचिवों पर फिट बैठती नजर आ रही है. जी हां, राशि आम लाभुकों की है, जिसे सरकार ने आवंटित किया है. लेकिन प्रशासनिक बद इंतजामी के कारण करीब सात करोड़ की राशि आम लाभुकों तक पहुंची ही नहीं. क्योंकि जब जिस पंचायत सचिव को योजना लाभ उपलब्ध कराने के लिये अग्रिम भुगतान किया गया, उसने अग्रिम राशि को वहीं डकार लिया. हैरत की बात यह है कि मामला एक-दो या दस नहीं बल्कि पूरे 27 पंचायत सचिवों से जुड़ा है. इस बीच कुछ पंचायत सचिव सेवानिवृत हो गये और जो बचे, लगभग उनका स्थानांतरण हो गया.

लेकिन लाखों का बकाया अपने पास रखने वाले इन पंचायत सचिवों से अग्रिम राशि समायोजित करवाने को लेकर कभी कोई अधिकारी संजिदा हुआ ही नहीं. बकायेदारों में हजारी से लेकर करोड़ी तक शामिल हैं. गौरतलब है कि विभागीय निर्देश के अनुसार स्थानांतरण के उपरांत अन्यत्र योगदान के पूर्व संबंधित कर्मी का वित्तीय समायोजन करना संबंधित अधिकारी का दायित्व होता है और जब तक यह समायोजन नहीं होता, कर्मी का वेतन भी अवरुद्ध रहता है.

सेवानिवृति के मामले में भी सेवांत लाभ के पूर्व सभी बकाया का भुगतान करना अनिवार्य होता है. लेकिन त्रिवेणीगंज के मामले में ऐसा कुछ होता नहीं दिख रहा है. मामले का खुलासा आरटीआई कार्यकर्ता अनिल कुमार सिंह के आवेदन के उपरांत हुआ है, जो उन्होंने त्रिवेणीगंज बीडीओ के समक्ष दाखिल किया था. मामले में श्री सिंह पूर्व में ही अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी के कार्यालय में भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं.

900 से 1.38 करोड़ तक है पंचायत सचिवों पर बकाया : आरटीआई के तहत त्रिवेणीगंज बीडीओ द्वारा उपलब्ध करायी गयी सूची के अनुसार प्रखंड के 27 पंचायत सचिवों के पास कुल 06 करोड़ 93 लाख 31 हजार 747 रुपये बकाया हैं. लेकिन सूची बताती है कि इन बकायेदारों में हजारी से लेकर करोड़ी तक शामिल हैं. सबसे कम बकाया वर्तमान में त्रिवेणीगंज में ही पदस्थापित पंचायत सचिव सुरेंद्र पासवान पर 900 रुपये का है, जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना मद का है. वही बसंतपुर अंचल के राजस्व कर्मी के रूप में पदस्थापित बद्री नारायण मंडल पर 24 सौ रुपये बकाया है. जिसमें डीजल अनुदान का 12 सौ और पोशाक योजना का 12 सौ रुपये बकाया है. वर्तमान में राघोपुर प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव घनश्याम सिंह पर डीजल अनुदान का 1120 रुपये, आलू, प्याज का 720 रुपये, सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 568 रुपये तथा निर्वाचन का 1000 रुपये सहित कुल 3408 रुपये बकाया है. वही सबसे अधिक वर्तमान में किसनपुर प्रखंड में पदस्थापित पंचायत सचिव वैद्यनाथ राय पर 01 करोड़ 38 लाख 16 हजार 184 रुपये का है. जिसमें डीजल अनुदान का 12 लाख 41 हजार 484 रुपये, सुखाड़ राहत का 05 लाख 99 हजार 700 रुपये तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 01 करोड़ 19 लाख 75 हजार रुपये बकाया है. जबकि बकायेदारों की सूची में दूसरा सबसे बड़ा नाम त्रिवेणीगंज में ही पदस्थापित पंचायत सचिव सीताराम झा का है. जिस पर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 01 करोड़ 23 लाख 01 हजार 100 रुपये व डीजल अनुदान का 48 हजार 325 रुपये सहित कुल 01 करोड़ 23 लाख 49 हजार 425 रुपये बकाया है. वर्तमान में पिपरा में पदस्थापित पंचायत सचिव शंभु रजक पर भी 01 करोड़ 17 लाख 51 हजार 195 रुपये बकाया है. जिसमें सामाजिक सुरक्षा पेंशन का 01 करोड़ 08 लाख 24 हजार 925 रुपये, डीजल अनुदान का 04 लाख 64 हजार 900 रुपये, सुखाड़ राहत का 03 लाख 68 हजार 600 रुपये व पोशाक योजना का 1400 रुपये के अलावा आलू, प्याज का 91 हजार 370 रुपये शामिल है.
किस पर कितना है बकाया
नाम पदस्थापन स्थल अग्रिम बकाया
नरेश चंद्र ठाकुर त्रिवेणीगंज 167880
रमेश राम सरायगढ़ 2684285
शंभु रजक पिपरा 11751195
दिनेश कुमार दिनकर पिपरा 2225210
जय कृष्ण यादव प्रतापगंज 19800
रविंद्र कुमार रवि छातापुर 212400
त्रिलोकी राम पिपरा 2158195
अरूण कुमार राउत राघोपुर अंचल 19020
रामदेव वासुकी सेवानिवृत 1743585
अशोक झा छातापुर 2412800
वैद्यनाथ राय किसनपुर 13816184
बद्री नारायण मंडल बसंतपुर अंचल 2400
शंभु पासवान प्रतापगंज 6300350
जगदीश मंडल छातापुर 4279050
घनश्याम सिंह राघोपुर 3408
प्रेम कुमार पगुलिया सेवानिवृत 295285
अरूण कुमार यादव छातापुर 338825
दिवाकर झा प्रतापगंज 3528700
सीताराम झा त्रिवेणीगंज 12349425
विंदेश्वरी राम त्रिवेणीगंज 1857050
शिवचंद्र राम त्रिवेणीगंज 167100
सत्य नारायण रजक त्रिवेणीगंज 113300
मो सलाम उद्दीन त्रिवेणीगंज 109800
मो रसीद त्रिवेणीगंज 1200000
सुरेंद्र पासवान त्रिवेणीगंज 900
प्रमोद पासवान सरायगढ़ 1014400
श्याम सुंदर मुखिया पिपरा 561200
रणक्षेत्र में तब्दील भीमपुर हुआ शांत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >