कटैया-निर्मली : पिपरा प्रखंड के रामनगर पंचायत में चल रहा मनरेगा के तहत जल निकासी डेम निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने का मामल सामने आया है. बिहार सरकार के निर्देशानुसार सात निश्चय योजना के तहत पंचायत में वार्ड विकास समिति का गठन कर विकास कार्यों का अंजाम दिया जा रहा है. इसी के तहत उक्त पंचायत में भी वार्ड विकास समिति द्वारा जल निकासी के लिए डैम का निर्माण किया जा रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि संवेदक द्वारा डैम के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है.
डैम निर्माण कार्य में अनियमितता
कटैया-निर्मली : पिपरा प्रखंड के रामनगर पंचायत में चल रहा मनरेगा के तहत जल निकासी डेम निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा अनियमितता बरतने का मामल सामने आया है. बिहार सरकार के निर्देशानुसार सात निश्चय योजना के तहत पंचायत में वार्ड विकास समिति का गठन कर विकास कार्यों का अंजाम दिया जा रहा है. इसी के […]

ग्रामीणों का आरोप है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार किसी भी योजना के संचालित होने से पूर्व संवेदक उक्त योजना की सारी जानकारी कार्य स्थल पर लगे बोर्ड के द्वारा लोगों को देनी है, लेकिन संवेदक द्वारा नहीं तो इस योजना से संबंधित जानकारी बोर्ड लगा कर दी गयी है और न ही डेम के निर्माण में गुणवत्ता का ख्याल रखा जा रहा है. जिसके कारण सहीं तरीका से डैम निर्माण का कार्य नहीं हो पा रहा है. ग्रामीण सिंहेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि जल निकासी डेम का निर्माण कार्य सरकारी जमीन में कराने का प्रावधान है, लेकिन संवेदक द्वारा मेरे निजी जमीन में मिट्टी काट कर किया गया है.
वार्ड विकास समिति के सदस्य भूपेंद्र, धीरेंद्र सिंह, संतोष चौधरी, जलधर पासवान, अशोक मंडल आदि ने बताया कि जल निकासी के लिए डेम का निर्माण पंचायत के तीन वार्ड 14,15 व 16 के बीच होना है. जिसके लिए पूर्व में ही वार्ड विकास समिति का गठन किया गया है. बावजूद पंचायत के मुखिया द्वारा डेम के निर्माण कार्य में वार्ड विकास समिति के सदस्यों को पूछा नहीं जा रहा है. इस बावत सदस्य रामजी प्रसाद साह ने बताया योजना का बोर्ड लगा दिया जायेगा, जबकि योजना की जानकारी की बाबत उन्होंने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया. वहीं पंचायत सचिव विष्णुदेव राम ने बताया कि पंचायत का हाल में ही प्रभार मिला है. उक्त योजना के बारे में विशेष जानकारी अभी तक नहीं है. शिकायत मिलने पर जांच की जायेगी.