सरायगढ़ : किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव वार्ड नंबर तीन में रविवार की देर संध्या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई. इस घटना में इलाज के लिये बाहर जाने के क्रम में रास्ते में ही 65 वर्षीय देव नारायण यादव की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि देव नारायण यादव और शिव कुमार यादव के बीच काफी समय से जमीन विवाद चल रहा था. जहां रविवार को हुई मारपीट में देवनारायण यादव बुरी तरह जख्मी हो गया जिसको स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से पीएचसी किशनपुर में भरती कराया गया. जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया.
मारपीट में हुए जख्मी की मौत
सरायगढ़ : किशनपुर थाना क्षेत्र के मुरली गांव वार्ड नंबर तीन में रविवार की देर संध्या आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट की घटना घटित हुई. इस घटना में इलाज के लिये बाहर जाने के क्रम में रास्ते में ही 65 वर्षीय देव नारायण यादव की मौत हो गयी. घटना के संबंध में […]

परिजनों ने बताया कि जख्मी श्री यादव को सदर अस्पताल से डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां डीएमसीएच ले जाने के क्रम में रास्ते में ही जख्मी की मौत हो गयी. घटना के संबंध में किशनपुर थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि मृतक के पुत्र विनोद कुमार यादव के लिखित आवेदन पर किशनपुर थाना कांड संख्या 99/17 दर्ज कर शिव कुमार यादव समेत नौ लोगों को नामजद बनाया गया है. जिसकी गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की जा रही है.