राघोपुर : थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर संध्या गश्ती के दौरान सिमराही बाजार वार्ड संख्या 10 स्थित एक घर में छापेमारी कर 110 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया. जानकारी देते थानाध्यक्ष चंद्रकांत गौरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सिमराही बाजार वार्ड संख्या 10 निवासी टेकनारायन दास के घर छापेमारी की गई.
छापेमारी में उक्त कारोबारी के घर से 110 बोतल नेपाली देशी शराब के साथ एक महिला शराब कारोबारी सुमित्रा देवी को गिरफ्तार कर राघोपुर थाना लाया गया. साथ ही शराब बेचने के जुर्म में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार किये गये महिला को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया.
