सुपौल : नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 27 झखराही मुहल्ले में शनिवार को बिषहरा मंदिर में पूजा कर लौट रही 70 वर्षीय वृद्ध महिला को बैल ने घसीट दिया. जिससे वृद्ध महिला की मौके पर ही मौत हो गयी.
जानकारी अनुसार नंदू मंडल की पत्नी बिखनी देवी घर के बगल में विषहरा मंदिर से पूजा कर लौट रही थी. इसी क्रम में उसी मुहल्ले के किसी किसान का बैल खेत से हल जोत कर घर आ रहा था कि अचानक बैल ने उन पर हमला कर दिया. जिससे गिरने से वृद्ध के सिर में चोटें लगी और जिसे स्थानीय लोगों द्वारा सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. इस घटना को लेकर मुहल्ले में मातमी माहौल बना हुआ है.
