त्रिवेणीगंज : शुक्रवार को थाना क्षेत्र के रहठा पुल के समीप पिपरा-त्रिवेणीगंज सड़क मार्ग पर यात्री मिनी बस से ऑटो में लगी ठोकर से ऑटो पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग समेत घटना स्थल के समीप खड़ी एक महिला भी जख्मी हो गयी. स्थानीय लोगों के सहयोग से चारों जख्मियों को रेफरल अस्पताल में भरती कराया गया.
जहां चिकित्सकों की देख-रेख में जख्मियों का इलाज किया जा रहा है. घटना की सूचना पा कर थानाध्यक्ष वासुदेव राय सहित दल बल घटना स्थल पर पहुंच यात्री मिनी बस को अपने कब्जे में ले लिया और रेफरल अस्पताल पहुंच जख्मी का जायजा एवं उनसे जानकारी प्राप्त किया. घटना के बाद चालक व सह चालक घटना स्थल पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार को रहठा पुल के पास त्रिवेणीगंज से पिपरा की ओर जाने वाली एक ऑटो खड़ी थी.
जिस पर सिमरिया पंचायत अंतर्गत अरीया गांव के 60 वर्षीय दिलो दास, 12 वर्षीय सुधीर कुमार व 10 वर्षीय नीतीश कुमार सवार थे. जिसको पीछे से यदुवंशी मिनी बस के चालक ने सड़क पार कर रहे एक वृद्ध व्यक्ति को बचाने के क्रम में पुल के समीप खड़ी ऑटो को पीछे से ठोकर मार दिया. जिससे उस पर सवार सभी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के अरिया निवासी तथा ऑटो के समीप खड़ी रहठा निवासी 60 वर्षीया झबरी देवी जख्मी हो गयी.
