14 वें दिन भी जारी रही गृह रक्षकों की हड़ताल

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृह रक्षक हैं हड़ताल पर सुपौल : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृह रक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 14 वें दिन भी जारी रहा. पुलिस केंद्र मुख्य द्वार पर आयोजित धरना की अध्यक्षता कर रहे […]

बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृह रक्षक हैं हड़ताल पर

सुपौल : बिहार गृह रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के गृह रक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को 14 वें दिन भी जारी रहा. पुलिस केंद्र मुख्य द्वार पर आयोजित धरना की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उपेंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार उच्च और सर्वोच्च न्यायालय के समान काम का समान वेतन के आदेश को लागू करने करने में आनाकानी कर रही है. वहीं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों के लिये आंदोलन कर रहे गृह रक्षकों को सोची-समझी साजिश के तहत दबाने और कुचलने का प्रयास चल रहा है. उन्होंने ऐसे दमनात्कम कार्रवाई पर अविलंब रोक लगाने की मांग की.
साथ ही कहा कि ऐसा नहीं होने पर संघ द्वारा उग्र आंदोलन किया जायेगा. वरीय जिला उपाध्यक्ष हरेराम प्रसाद यादव, प्रदेश नेता भागवत यादव, विजेंद्र खिड़हर, महावीर यादव आदि ने कहा कि गृह रक्षकों के हड़ताल के कारण विधि-व्यवस्था प्रभावित हो रही है. लेकिन सरकार संघ की मांगों पर विचार करने के बजाय दमनकारी नीति अपना रही है.
जो अनैतिक और अनुचित है. कहा कि एसबीआई व सेंट्रल बैंक सहित कई बैंकों का काम काज भी गृह रक्षकों के प्रभाव से प्रभावित हुआ है. लेकिन मांगों की पूर्ति के लिये आवश्यक है कि यह एकजुटता लक्ष्य प्राप्ति तक बरकरार रहे. उन्होंने सरकार पर आंदोलन वापस लेने के लिए दवाब बनाने का भी आरोप लगाया. मौके पर उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, सचिव बाल कृष्ण प्रसाद, उप सचिव उपेंद्र यादव, पवन कुमार सिंह, रामलखन साह, बालकृष्ण प्रसाद, मो मंजूर आलम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >