सरकार कर रही भेदभाव

मांग . रसोइया संघ के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन गांधी मैदान में बिहार मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई. सुपौल : मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में रविवार को बिहार मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के जिला इकाई की एक बैठक संपन्न हुई. संघ के जिलाध्यक्ष बिंदू देवी की […]

मांग . रसोइया संघ के सदस्यों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

गांधी मैदान में बिहार मध्याह्न भोजन रसोइया संघ की जिला इकाई की बैठक संपन्न हुई.

सुपौल : मुख्यालय स्थित गांधी मैदान परिसर में रविवार को बिहार मध्याह्न भोजन रसोइया संघ के जिला इकाई की एक बैठक संपन्न हुई. संघ के जिलाध्यक्ष बिंदू देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आशिष कुमार सिंह व उपाध्यक्ष देवराज कुमार सिंह, धनंजय कुमार ने कहा कि विद्यालयों में कार्यरत रसोइया समर्पित भावना से काम करते रहे हैं. लेकिन सरकार द्वारा उन लोगों को न्यूनतम मजदूरी भी मुहैया नहीं कराया जा रहा है.

वक्ताओं ने कहा कि सरकार रसोइयों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार कर रही है. कहा कि सभी रसोइयों के एकजुट होने का वक्त आ चुका है. मौके पर जिलाध्यक्ष बिंदू देवी ने कहा कि रसोइयों के विभिन्न मांगों को लेकर संघ के निर्देशानुसार सभी रसोइया आगामी 15 से 25 मई तक मध्याह्न भोजन के कार्य से अलग रहेंगे. कहा कि सरकार को जगाने के लिए यह एक महज सांकेतिक हड़ताल होगा. कहा कि मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को दिया जा रहा है. बैठक के उपरांत शिष्ट मंडल द्वारा मांगों से संबंधित ज्ञापन जिला पदाधिकारी को सौंपा. इस मौके पर प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार पासवान, सुरेश प्रसाद गुप्ता, राम प्रसाद मुखिया, श्यामवती देवी, राधा देवी, बुदुर देवी, विमला देवी, बेचनी देवी, अमला देवी, संतोष कुमार सरदार, उपेंद्र मंडल सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >