राघोपुर : थाना क्षेत्र के परसरमा गांव समीप मोड़ के पास शुक्रवार को विद्युत पोल लगाने के क्रम में 11 हजार वोल्ट के विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आ जाने से तीन मजदूर झुलस कर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. मिली जानकारी के अनुसार उक्त स्थल पर लुमिनो कंपनी के मजदूरों द्वारा विद्युत पोल लगाने का काम किया जा रहा था.
इसी दौरान पोल खड़ा करने के क्रम उपर से गुजर रहे 11 हजार विद्युत प्रवाहित तार की संपर्क में आ गया. जिसमें त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा गांव निवासी 22 वर्षीय नीतीश कुमार, 20 वर्षीय पप्पू कुमार एवं राजगांव निवासी 18 वर्षीय सूरज कुमार पूरी तरह जख्मी हो गया. जिसे काम कर रहे अन्य मजदूरों व स्थानीय लोगों की मदद से रेफरल अस्पताल सिमराही लाया गया. जहां गंभीर रूप से जख्मी नीतीश के नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया.
