सर्वसम्मति से बजट किया गया पारित

बैठक . नगर पंचायत कार्यालय के सभागार भवन में वार्ड पार्षदों की हुई अंतिम बैठक बजट में अनुमानित आय 23 करोड़ 97 लाख 65 हजार 500 रुपये है, जबकि अनुमानित कुल व्यय 23 करोड़ 97 लाख रुपये का है. अनुमानित बचत 65 हजार 500 रुपये है. निर्मली : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार भवन में […]

बैठक . नगर पंचायत कार्यालय के सभागार भवन में वार्ड पार्षदों की हुई अंतिम बैठक

बजट में अनुमानित आय 23 करोड़ 97 लाख 65 हजार 500 रुपये है, जबकि अनुमानित कुल व्यय 23 करोड़ 97 लाख रुपये का है. अनुमानित बचत 65 हजार 500 रुपये है.
निर्मली : नगर पंचायत कार्यालय के सभागार भवन में मंगलवार को वार्ड पार्षदों की अंतिम बैठक हुई, जिसमें वित्तीय वर्ष 2017-18 को लेकर प्रस्तावित आय-व्यय बजट पेश किया गया. मुख्य पार्षद स्वास्तिका देवी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में नगर के सभी वार्डों के वार्ड पार्षद उपस्थित थे.
बैठक में सर्वप्रथम कार्यपालक पदाधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने वित्तीय वर्ष 2017-18 हेतु बजट पेश करते हुए कहा कि इस बजट में अनुमानित आय 23 करोड़ 97 लाख 65 हजार 500 रुपये है, जबकि अनुमानित कुल व्यय 23 करोड़ 97 लाख रुपये का है. वहीं अनुमानित बचत 65 हजार 500 रुपये का है. जिस पर विचार-विमर्श के बाद सभी वार्ड पार्षदों द्वारा सर्वसम्मति से बजट को पारित किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य पार्षद ने कहा कि नगर पंचायत के विकासात्मक कार्य के लिये वे हमेशा तत्पर रही. नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए अपने कार्यकाल में अनेकों कार्य किया.
कहा कि नगर क्षेत्र को रोशन करने के लिए उन्होंने एलइडी स्ट्रीट लाइट लगवाया. जबकि संपूर्ण नगर में जल निकासी की व्यवस्था को लेकर नाला निर्माण किया और गली-गली को पक्की सड़कों से जोड़ा. उन्होंने कहा कि नगर भवन का निर्माण भी उनके कार्यकाल में किया गया. जबकि मुख्यमंत्री निश्चय स्वच्छ पेयजल योजना अंतर्गत दो जलमीनार का निर्माण कार्य प्रगति पर है. वहीं बैठक में वार्ड पार्षद जगदीश मंडल ने कहा कि वाहन के उपयोग के लिए 20 लाख रुपया किराये के रूप में खर्च किया जाता है.
अगर नगर पंचायत द्वारा वाहन खरीद लिया जाय तो इतनी बड़ी रकम की बर्बादी नहीं होगी और नगर के विकास में यह राशि उपयोग में आ सकती है. इस पर बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने एक मत से इस प्रस्ताव को मंजूरी दी. बैठक के अंत में कार्यपालक पदाधिकारी ने सभी वार्ड पार्षदों को उनके पांच वर्ष के कार्यकाल पूर्ण करने पर शॉल, डायरी व कलम देकर सम्मानित किया. सभी वार्ड पार्षदोंें ने एक दूसरे का कुशलक्षेम पूछा और भावुक भी हो गये ़
मौके पर उप-मुख्य पार्षद जयमाला देवी, वार्ड पार्षद रानी देवी, विमला देवी, ललिता देवी, जगदीश प्रसाद मंडल, कमल कामत, संतोष साह, किशोरी साह, अनिल साह, पवन कुमार कामत, गौतम शेखर आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >