संविधान के अनुरूप हुआ है काम : रामकुमार

सुपौल : तथाकथित तौर पर भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की बैठक की जानकारी से जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने इनकार किया है. प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता सदर प्रखंड के बरैल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. वैसे लोग जो खुद को समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए […]

सुपौल : तथाकथित तौर पर भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं की बैठक की जानकारी से जिलाध्यक्ष रामकुमार राय ने इनकार किया है. प्रभात खबर से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि संगठन के सभी कार्यकर्ता सदर प्रखंड के बरैल में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं. वैसे लोग जो खुद को समर्पित कार्यकर्ता बताते हुए संगठन को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं, वास्तव में वे भाजपा के कार्यकर्ता हो ही नहीं सकते हैं. क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के कानून की जानकारी होती है.

कहा कि भाजपा में अध्यक्षीय प्रणाली है और अध्यक्ष का आदेश ही सर्वमान्य होता है. प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश व जिला के पूर्व के पार्टी पदाधिकारियों की सहमति से ही संगठन का विस्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >