नदी में डूबने से बालक की मौत

नदी के किनारे शव को खोजते ग्रामीण मरौना : प्रखंड क्षेत्र के सिसौनी गांव स्थित कोसी नदी में एक लड़का के डूब जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. जानकारी अनुसार शनिवार को सिसौनी गांव निवासी लाल देव मंडल के 10 वर्षीय पुत्र जय किशोर कुमार मवेशी को कोसी नदी के किनारे चारा खिला […]

नदी के किनारे शव को खोजते ग्रामीण

मरौना : प्रखंड क्षेत्र के सिसौनी गांव स्थित कोसी नदी में एक लड़का के डूब जाने से पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. जानकारी अनुसार शनिवार को सिसौनी गांव निवासी लाल देव मंडल के 10 वर्षीय पुत्र जय किशोर कुमार मवेशी को कोसी नदी के किनारे चारा खिला रहा था. इसी क्रम में बालक का पैर के फिसल जाने से नदी में गिर गया. जहां कोसी नदी की उफनती धारा ने बालक को अपने आगोश में समेट लिया. घटना की सूचना फैलते ही आस पड़ोस के ग्रामीण एकजुट हुए. साथ ही गहनता के साथ खोजबीन करने लगा. लेकिन नदी में पानी अधिक रहने के कारण लोगों को कुछ पता नहीं चल सका. घटना को लेकर संपूर्ण गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >