मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी, चोर धराया

चोरी हुआ सामान बरामद जदिया : अंतरजिला मूर्ति चोर गिरोह के सरगना व उनके एक सहयोगी को जदिया पुलिस ने मंगलवार को अररिया जिले के भरगामा स्थित खूंटी से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मूर्ति चोर सरगना अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के कुसमहोल गांव निवासी बिकु पासवान बताया जाता हैं. जबकि उनका सहयोगी नरपतगंज थाना […]

चोरी हुआ सामान बरामद

जदिया : अंतरजिला मूर्ति चोर गिरोह के सरगना व उनके एक सहयोगी को जदिया पुलिस ने मंगलवार को अररिया जिले के भरगामा स्थित खूंटी से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार मूर्ति चोर सरगना अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के कुसमहोल गांव निवासी बिकु पासवान बताया जाता हैं. जबकि उनका सहयोगी नरपतगंज थाना क्षेत्र के मिरदोल सिमराही निवासी ओमप्रकाश यादव बताया जा रहा है. थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान से दोनों अभियुक्त की गिरफ्तारी हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि रामजानकी ठाकुरबाड़ी फुलकाहा से हुई मूर्ति चोरी के साथ मंदिर के महंथ के मोबाइल की चोरी हुई थी.
मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की गयी. जिसके बाद मिरदोल गांव के सिमराहा निवासी ओमप्रकाश यादव के पास से चोरी गयी मोबाइल बरामद हुआ. उन्होंने बताया कि ओमप्रकाश के निशानदेही पर इस गिरोह के सरगना कुसमहोल निवासी बिकु पासवान को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि बिकु पासवान के घर से महंथ का कपड़ा भी बरामद किया गया है. जिसकी पहचान महंथ ने की है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बिकु पासवान ने राजेश्वरी ओपी क्षेत्र के तमुआ भगवती मंदिर सहित मानगंज ठाकुरबाड़ी, छातापुर के हसनपुर मंदिर से मूर्ति चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. उन्होंने बताया कि इस मामले में फतेहपुर निवासी मो जेनव की तलाश जारी हैं.
थानाध्यक्ष ने बताया कि बिकु पासवान के विरुद्ध गोखलापुर के मुखिया के घर चोरी सहित नरपतगंज थाना में कांड-197/15, 147/97, 112/93, 244/89 भरगामा थाना में 71/89 सहित छातापुर, भीमपुर थाना में दर्जनों मामले दर्ज है. छापेमारी दल में छातापुर थानाध्यक्ष राजीव झा, राजेश्वरी ओपी अध्यक्ष विमल कुमार मंडल, भरगामा थानाध्यक्ष व नरपतगंज थानाध्यक्ष मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >