खुद सदर थाना पहुंची अपहृता

सुपौल : शहर के महावीर चौक से करीब 15 दिन पूर्व गायब जोड़ी में से अपहृता मंगलवार की शाम खुद सदर थाना पहुंच गयी. जिसे फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. हालांकि गायब युवक का अभी भी कोई पता नहीं चल सका है. सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यायालय बंद […]

सुपौल : शहर के महावीर चौक से करीब 15 दिन पूर्व गायब जोड़ी में से अपहृता मंगलवार की शाम खुद सदर थाना पहुंच गयी. जिसे फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है. हालांकि गायब युवक का अभी भी कोई पता नहीं चल सका है. सदर थानाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने बताया कि बुधवार को न्यायालय बंद रहने के कारण उसे कोर्ट में 164 के बयान के लिए उपस्थित नहीं कराया जा सका.

गुरुवार को यह प्रक्रिया पूरी की जायेगी. गौरतलब है कि मामले को लेकर दोनों पक्षों की ओर से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. जिसमें लड़का पक्ष के लोगों ने लड़की पक्ष तथा लड़की पक्ष के लोगों ने युवक सहित उसके अभिभावकों पर अपहरण का आरोप लगाया है. हालांकि लड़का और लड़की दोनों बालिग बताये जाते हैं. सूत्रों का दावा है कि प्रेम प्रसंग में ही दोनों घर से भाग निकले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >