जावेद को मीडिया कोषांग का प्रभार

सुपौल : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया कोषांग का गठन कर लिया गया है. इसमें उच्च विद्यालय करिहो के सहायक शिक्षक मो जावेद आलम को संघ का मीडिया कोषांग का प्रभारी बनाया गया. संघ के सचिव दीपक कुमार ने आशय की जानकारी दी है. बताया कि गत 17 मार्च को हुई संघ की बैठक […]

सुपौल : जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के मीडिया कोषांग का गठन कर लिया गया है. इसमें उच्च विद्यालय करिहो के सहायक शिक्षक मो जावेद आलम को संघ का मीडिया कोषांग का प्रभारी बनाया गया. संघ के सचिव दीपक कुमार ने आशय की जानकारी दी है. बताया कि गत 17 मार्च को हुई संघ की बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में श्री आलम को यह प्रभार सौंपा गया है.

उन्हें संघ के कार्य व निर्णयों को सभी सदस्यों तक पहुंचाने की जिम्मेवारी भी सौंपी गयी है. उनके मनोनयन पर संघ के कई वरीय पदाधिकारियों ने भी हर्ष व्यक्त किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >