बाइक की डिक्की तोड़ 90 हजार की चोरी

थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के मुख्य बाजार में भारतीय स्टेट बैंक के समीप से अज्ञात चोरों ने एक बाइक की डिक्की खोलकर उसमें रखे 90 हजार रुपये एवं उसमें रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा कर मौके से फरार हो गए. इस संबंध में पीड़ित कुशहा हरिहरपट्टी वार्ड 15 निवासी रमेश यादव ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध शिकायत की है. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि गुरुवार की संध्या करीब चार बजे मुख्य मार्ग स्थित वह एसबीआई की शाखा त्रिवेणीगंज से 90 हजार रुपये की निकासी कर बाहर निकले थे. निकाली गई राशि को उन्होंने अपनी बाइक की डिक्की में रख दिया. इसके बाद उन्होंने बैंक के पास मुख्य सड़क पर स्थित चाहत शोरूम के नीचे अपनी बाइक खड़ी की और पास ही स्थित दर्जी की दुकान पर चले गये. जब वे दुकान से वापस लौटे तो देखा कि उनकी बाइक की डिक्की खुली हुई थी. डिक्की में रखे 90 हजार रुपये के अलावा बैंक पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड और अन्य जरूरी कागजात भी गायब थे. पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर बड़ी सफाई से डिक्की खोलकर उसमें रखे सारी सामग्री लेकर फरार हो गए. पीड़ित रमेश यादव ने बताया कि उन्होंने हाल ही में गांव में जमीन खरीदी थी. जिसके भुगतान के लिए वह बैंक से रुपये निकाले थे. थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. प्रथम दृष्टया मामला संदेहास्पद लग रहा है. आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाला जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >