धूमधाम से मनाया गया 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव

कार्यक्रम में डॉ सुमन कुमारी, शशि रंजन कुमार उर्फ बमबम, विनोद कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी

पिपरा. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वाधान में 89वां त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव रविवार को गांधी क्लब सभागार भवन में धूमधाम से मनाया गया. जयंती महोत्सव में अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे. राजयोगिनी बीके शालिनी दीदी ने महाशिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को बताते हुए कहा कि शिवरात्रि पर्व परमपिता परमात्मा शिव का जन्म दिवस का यादगार पर्व है और शिवलिंग पर दूध, फूल, धतूरा के फूल, बेलपत्र आदि चढ़ाने का आध्यात्मिक रहस्य है. दीदी ने 5 मिनट राजयोग मेडिटेशन कराकर आत्म अनुभूति का अनुभव कराया. त्रिवेणीगंज से बीके सुनीति बहन द्वारा मंच संचालन किया गया और बीके किरण बहन द्वारा स्वागत भाषण किया गया. कार्यक्रम में डॉ सुमन कुमारी, शशि रंजन कुमार उर्फ बमबम, विनोद कुमार ने सभी को शुभकामनाएं दी. मौके पर बीके लक्ष्मी, बीके प्रीति बहन, बीके संतोष भाई, बीके रिपुन भाई, बीके मुन्ना भाई, बीके मदन भाई, बीके दर्पलाल भाई, बीके आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >