घाटों की व्यवस्था का एसडीओ ने लिया जायजा

निर्मली : छठ पर्व को लेकर मरौना प्रखंड क्षेत्र स्थित घाटों का निरीक्षण शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयां ना हो, इसके लिये घाटों पर साफ-सफाई […]

निर्मली : छठ पर्व को लेकर मरौना प्रखंड क्षेत्र स्थित घाटों का निरीक्षण शनिवार को अनुमंडल पदाधिकारी अरूण कुमार सिंह ने किया. निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी श्री सिंह ने उपस्थित कर्मियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये. कहा कि छठव्रतियों व श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाईयां ना हो, इसके लिये घाटों पर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए. साथ ही रात्रि में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने का भी निर्देश उपस्थित कर्मियों को दिया. श्री सिंह ने कहा कि तिलयुगा नदी व बिहुल नदी के घाटों की साफ-सफाई हेतु अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया है.

एसडीओ श्री सिंह ने अंचलाधिकारी को निदेश दिया कि डेंजर जोन को लाल फीते से चिन्हित कर बांस व बल्ला लगाया जाय. साथ ही उन्होंने मरौना प्रखंड क्षेत्र के घोघररिया, बरहारा, सिसौनी, सिमराहा, पंचगछिया आदि जगहों पर छठ पूजा को लेकर हो रही व्यवस्था का जायजा लिया और श्रद्धालुओं से शातिपूर्ण तरीके से छठ पर्व मनाने की अपील की. वहीं मौके पर उपस्थित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार ने कहा कि सुरक्षा को लेकर पुलिस बल की विशेष तैनाती की जायेगी.

पर्व के दौरान चोरी की घटनाएं क्षेत्र में घटित होने की संभावना रहती है. जिसके लिये सभी थानों को पर्व के दौरान रात्रि गश्ती तेज करने का निर्देशित करने की बात एसडीपीओ श्रभ् कुमार ने कही.. मौके पर अंचलाधिकारी कृष्ण कुमार यादव, थानाध्यक्ष अजीत कुमार व आम नागरिक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >