खरीदारी को लेकर बाजार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुपौल : लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रसाद सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ी रही. वैसे तो पूरे शहर में ही छठ का बाजार पसरा हुआ था. लेकिन शंकर चौक से लेकर दहलान चौक और स्टेशन रोड तक लोग जमे रहे. लोगों में सूप व डाला पर […]

सुपौल : लोक आस्था के महापर्व छठ पर प्रसाद सहित अन्य सामानों की खरीदारी के लिए शनिवार को बाजार में भीड़ उमड़ी रही. वैसे तो पूरे शहर में ही छठ का बाजार पसरा हुआ था. लेकिन शंकर चौक से लेकर दहलान चौक और स्टेशन रोड तक लोग जमे रहे. लोगों में सूप व डाला पर चढ़ाये जाने के लिए सेब, केला, नारंगी, नारियल,

टाभ, ईख सहित अन्य फलों की खरीदारी की तो वहीं आदी, हल्दी, पानी फल सिंहारा, सौरखी, बैंगन, मूली भी उसी मात्रा में बिकती रही. इधर पसरौटा पर बिकने वाले अरता पत्ता, बद्धी, मखाना, काजू, किशमिश, गरी, बदाम सहित मेवा भी खरीदारी होती रही. उसी तरह जगह-जगह लगे ठेले अथवा पसरौटे पर बिक रहे खाजा मिठाई व चढ़ावे के पान की दुकान पर भी भीड़ बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >