छातापुर : पीएचसी छातापुर में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डाॅ नवीन कुमार ने बताया कि बस से फेंके गए जख्मी का प्राथमिक उपचार शुरू कर जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र पीएचसी पहुंचे और जानकारी ली. वृद्ध के मुंह से रक्तश्राव जारी रहने से उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी. जिस कारण सुशीला अस्पताल से एंबुलेंस मंगवा कर जख्मी को सदर अस्पताल भेज दिया गया. अज्ञात रहने के कारण एंबुलेंस के साथ कोई भी व्यक्ति जाने को तैयार नहीं हुआ. ऐसी स्थिति में रेफर पर्ची के साथ सिर्फ चालक ही जख्मी को लेकर सुपौल के लिए रवाना हुआ.
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार क्या है घटनाक्रम
छातापुर : पीएचसी छातापुर में ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डाॅ नवीन कुमार ने बताया कि बस से फेंके गए जख्मी का प्राथमिक उपचार शुरू कर जानकारी पुलिस को दी गई. सूचना के बाद थानाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र पीएचसी पहुंचे और जानकारी ली. वृद्ध के मुंह से रक्तश्राव जारी रहने से उसकी स्थिति गंभीर हो गयी थी. […]

मृतक के पुत्र पवन कुमार राम के लिखित शिकायत पर थाना कांड संख्या 335/16 दर्ज किया गया है. जिसमें बस के चालक व कंडक्टर को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मामले का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया है.
– शैलेंद्र कुमार मिश्र, थानाध्यक्ष