घाटों पर होगी नाव व गोताखोर की व्यवस्था

सरायगढ़ : महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 32 किलोमीटर पूर्वी कोसी तटबंध से लेकर 19 किलोमीटर तक कोसी नदी में छठ घाट का भौतिक सत्यापन बुधवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत कुमार मंडल तथा भपटियाही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने किया. बीडीओ ने बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे कोसी नदी […]

सरायगढ़ : महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र में 32 किलोमीटर पूर्वी कोसी तटबंध से लेकर 19 किलोमीटर तक कोसी नदी में छठ घाट का भौतिक सत्यापन बुधवार को बीडीओ वीरेंद्र कुमार, सीओ शरत कुमार मंडल तथा भपटियाही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा ने किया. बीडीओ ने बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे कोसी नदी में सिमरी, कोढ़ली, नोनपार, कल्याणपुर, पुरानी भपटियाही तथा भपटियाही बाजार के लिए घाट का निरीक्षण किया गया.

उन्होंने बताया कि छठ पर्व के अवसर पर प्रत्येक घाट पर नाव, गोताखोर तथा पुलिस बल की तैनाती की जायेगी.

सिमराही प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में छठ पूजा की तैयारी जोरों पर है. श्रद्धालु छह नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की तैयारी को लेकर घाटों की साफ-सफाई करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. वहीं पूजन सामग्रियों की खरीदारी को लेकर बाजारों में लोगों की भीड़ जुटने लगी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >