मारपीट कर किया जख्मी

सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी चौधारा पूरब वार्ड नंबर दस स्थित शनिवार को हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा जख्मी महेंद्र यादव का उपचार किया जा रहा है. मारपीट की घटना के मामले में जख्मी महेंद्र ने सदर थाना […]

सुपौल : सदर प्रखंड के हरदी चौधारा पूरब वार्ड नंबर दस स्थित शनिवार को हुई मारपीट की घटना में एक जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों द्वारा जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा जख्मी महेंद्र यादव का उपचार किया जा रहा है. मारपीट की घटना के मामले में जख्मी महेंद्र ने सदर थाना को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. दिये आवेदन में बताया कि शनिवार को वे अपने दरवाजे पर बैठे थे. उनके दरवाजे के आगे सरकारी जमीन डगर स्वरूप है.

जहां रामवल्लभ यादव, विजेंद्र यादव, नारायण यादव, चेतन कुमार, गुंजन देवी, सोनम कुमारी, मुन्नी कुमारी सहित अन्य लोगों द्वारा सरकारी जमीन को बांस बल्ला से घेरने का कार्य किया जा रहा था. जबकि उक्त डगर का उपयोग सरकारी रास्ता बना हुआ है. जहां वर्षों से उक्त जमीन उनके व आस पड़ोस के लोगों के आवागमन का जरिया बना हुआ है. महेंद्र ने यह भी बताया कि रास्ता घेरे जाने का कार्य का विरोध करने पर रामबल्लभ यादव सहित उक्त सभी लोगों द्वारा उनको मारपीट कर जख्मी कर दिया. साथ ही मारपीट के क्रम में उनके कुरता के जेब से 11 हजार रुपये भी छीन लिया.

जख्मी ने बताया कि मारपीट के दौरान उक्त लोगों ने उनके घर घुस कर तकरीबन डेढ़ लाख की कीमती सामग्री को लूट पाट भी किया. जख्मी ने थानाध्यक्ष से न्याय की गुहार लगायी है. इधर आवेदन के आलोक में थाना पुलिस मामले की अनुसंधान में
जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >