सुपौल:दूघ लेकर जा रहे थे घर : मिली जानकारी मुताबिक वार्ड नंबर 11 निवासी शिक्षक राज किशोर चौधरी रविवार की सुबह दूध लेकर अपने घर जा रहे थे. तभी
सुपौल से अररिया जा रहे पुष्प विमान नामक बस संख्या बीआर 50 पी 2119 ने उन्हें कुचल दिया. अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उनका शव उसके निवास किशोर भवन के सामने रख कर सड़क जाम कर दिया.
प्रयास से विद्यालय को मिली स्वीकृति, चालू नहीं हुआ था वेतन:
मालूम हो कि राज किशोर चौधरी स्थानीय कन्या प्रोजेक्ट विद्यालय के संस्थापक थे. उनकी कड़ी मेहनत की वजह से विद्यालय को 2008 में स्वीकृति मिली. सभी शिक्षकों को वेतन भी मिलने लगा, लेकिन दुर्भाग्य है कि स्व चौधरी का वेतन भुगतान अब तक प्रारंभ नहीं हो सका था. इसके बावजूद वे निरंतर विद्यालय को अपनी सेवा प्रदान कर रहे थे. पुलिस ने घटना में शामिल मिनी बस को जब्त कर लिया है. चालक मौके से फरार हो गया.
पीड़ित परिजन कर रहे थे चीत्कार
पिपरा बाजार के लोकप्रिय शिक्षक व शिक्षाविद् की मौत से लोगों में शोक की लहर फैल गयी. वहीं उनके परिजनों में मातम छाया हुआ है. मौत की खबर मिलते ही राज किशोर चौधरी की पत्नी पूनम देवी का रो-रोकर बुरा हाल था. वे लगातार चीत्कार करते हुए बेहोश हो रही थी. होश आने पर वे बदहवास सी अपने पति को जगाने का प्रयास कर रही थी.
कह रही थी आपको कुछ नहीं हुआ, आपको कुछ हो जायेगा तो बेटे रजत और राहुल का क्या होगा. इस हृदय विदारक दृश्य देख कर मौके पर मोजूद लोगों की आंखें भी नम हो रही थी. मालूम हो कि राज किशोर चौधरी का बड़ा बेटा रजत पटना में बीए पार्ट वन का छात्र है. वहीं छोटा पुत्र राहुल पटना में ही इंटर की पढ़ाई कर रहा है. दोनों लड़कों को लाने के लिए उनका चचेरा भाई पटना रवाना हो गया है.
कला उत्सव प्रतियोगिता में बनाया कीर्तिमान
प्रतियोगिता की चारों विधाओं में सुपौल की टीम ने पाया दूसरा स्थान
