मांग पूरी नहीं होने पर मानव बल जायेंगे हड़ताल पर

निर्मली : प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोरचा बिहार के आह्वान पर आगामी नौ नवंबर 2016 को अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने हेतु रविवार को नगर स्थित अशर्फी दास साहु समाज इंटर महिला महाविद्यालय के परिसर में विभिन्न पावर हाउस से आये मानव बल की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद […]

निर्मली : प्रगतिशील विद्युत कर्मी संयुक्त संघर्ष मोरचा बिहार के आह्वान पर आगामी नौ नवंबर 2016 को अनिश्चित कालीन हड़ताल को सफल बनाने हेतु रविवार को नगर स्थित अशर्फी दास साहु समाज इंटर महिला महाविद्यालय के परिसर में विभिन्न पावर हाउस से आये मानव बल की बैठक आयोजित की गई.

बैठक की अध्यक्षता विजय प्रसाद साह ने की. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक विद्युत मानव बलों की 21 सूत्री मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, तब तक सभी विद्युत मानव बल हड़ताल पर रहेंगे. श्री साह ने बैठक में कहा कि हम लोगों के उपर अन्याय करते हुए केस दर्ज कर दिया गया. मौके पर युग मोशाई, मनोज कुमार, सिन्टु कुमार, लक्ष्मी दास, पवन कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, राज गौरव, शिव कुमार मंडल, भोला साह, रंजीत रमण, अनिल कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >