वाहन की ठोकर से चार जख्मी आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

अररिया-भपटियाही एनएच-327 इ पर हुआ हादसा जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई मार्ग में बुधवार को परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के पांडेयपट्टी के समीप एक ट्रक की ठोकर लगने से दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन फानन में सभी जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया. जहां […]

अररिया-भपटियाही एनएच-327 इ पर हुआ हादसा

जदिया : अररिया-भपटियाही एनएच-327 ई मार्ग में बुधवार को परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के पांडेयपट्टी के समीप एक ट्रक की ठोकर लगने से दो महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आनन फानन में सभी जख्मी को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले जाया गया. जहां उसका उपचार चल रहा है.
जानकारी अनुसार परसागढ़ी दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर-छह निवासी गुलाबचंद साह अपने पुत्र सुनील साह एवं वार्ड नंबर-सात निवासी दिलीप उरांव की पत्नी छेदनी देवी व दुर्गी उरांव की पत्नी के साथ बोचहा चाप समीप सड़क किनारे पाट तैयार कर रहा था. इसी बीच रानीगंज की ओर से त्रिवेणीगंज जा रही यूपी -35/0947 नंबर की ट्रक ने ठोकर मार दी. जिससे गुलाबचंद साह, सुनील साह, झानो देवी व छेदनी देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गया. आनन फानन में ग्रामीणों ने उन्हें उपचार के लिए रेफरल अस्पताल त्रिवेणीगंज ले गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद सुनील साह की स्थिति गंभीर देखते उन्हें पूर्णिया के लिए रेफर कर दिया. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. जिससे सड़क के दोनों किनारे वाहनों की लंबी कतारें लग गयी. इस दौरान आवागमन करने वालो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. जाम की सूचना मिलते ही जदिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर करीब दो घंटे बाद जाम तुड़वाया जा सका. इधर पुलिस घटना स्थल से ट्रक को जब्त कर छानबीन में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >