मेला आयोजन को लेकर कमेटी गठित

करजाइन : थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत स्थित बायसी काली मंदिर परिसर में ग्रामीण की बैठक हुई, जिसमें पूजा समिति का पुनर्गठन भी किया गया. बैठक में उपस्थित लोगों ने पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर तारानंद यादव, उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुंवर, सचिव पद पर महानंद कुंवर , संयुक्त सचिव पद पर संतोष मेहता […]

करजाइन : थाना क्षेत्र के बायसी पंचायत स्थित बायसी काली मंदिर परिसर में ग्रामीण की बैठक हुई, जिसमें पूजा समिति का पुनर्गठन भी किया गया. बैठक में उपस्थित लोगों ने पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर तारानंद यादव, उपाध्यक्ष पद पर अशोक कुंवर, सचिव पद पर महानंद कुंवर , संयुक्त सचिव पद पर संतोष मेहता और कोषाध्यक्ष पद पर चन्दन कुमार मेहता को दायित्व सौंपा.
बैठक के उपरांत अध्यक्ष तारानंद यादव व सचिव महानंद कुंवर ने बताया कि पूजा समिति द्वारा हर वर्ष के भांति इस वर्ष भी मेला का आयोजन किया जायेगा. मेला दीपावली से लेकर छठ त्योहार तक चलेगा. जिसमें मेला में कुश्ती, नाच गान, जागरण आदि कार्यक्रम का आयोजन कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >