निर्मली (सुपौल) : प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक से अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की है. रंगदारी नहीं देने की स्थिति में अपराधियों ने प्रधान सहायक को जान से मारने की धमकी दी है. इस बाबत प्रधान सहायक कामेश्वर पासवान ने थाना में आवेदन दिया. मरौना पुलिस ने थाना कांड संख्या-95/16 अंकित कर अनुसंधान प्रारंभ किया है.
पुलिस को दिये आवेदन में प्रधान सहायक ने बताया है कि मरौना प्रखंड अंतर्गत बेलही गांव में उनके आवास पर पहुंच कर कुछ अपराधियों ने 10 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की. राशि नहीं देने पर अपराधियों ने जान से मारने की धमकी दी. इस बाबत मरौना थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
