बिजली से वंचित लोगों ने किया सड़क जाम
सिमराही : प्रखंड के देवीपुर पंचायत के लोगों ने बिजली विभाग के मनमानी रवैया एवं ढुलमुल नीति के विरोध में गणपतगंज किशनपुर पथ को मध्य विद्यालय कोरियापट्टी के समीप घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस पंचायत के अधिकांश वार्ड के लोग बिजली की दूधिया रोशनी देखने के लिए ललायित है. […]
सिमराही : प्रखंड के देवीपुर पंचायत के लोगों ने बिजली विभाग के मनमानी रवैया एवं ढुलमुल नीति के विरोध में गणपतगंज किशनपुर पथ को मध्य विद्यालय कोरियापट्टी के समीप घंटों जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस पंचायत के अधिकांश वार्ड के लोग बिजली की दूधिया रोशनी देखने के लिए ललायित है.
बिजली की सुविधा के आस में यहां का करीब तीन जेनरेशन गुजर गया, लेकिन सरकारी तंत्र की ढुलमुल नीति व जनप्रतिनिधि के उपेक्षा के चलते इस गांव में बिजली की सुविधा मयस्सर नहीं हो पाया है. जिसके विरोध में लोगो ने सड़क पर उतरकर गणपतगंज किशनपुर पथ को बांस बल्ला से जाम कर सरकार एवं भ्रस्ट सरकारी अधिकारी के खिलाफ नारेबाजी करने लगा.
एजेंसी ने किया आधा अधूरा काम
गौरतलब हो कि उक्त पंचायत के वार्ड नंबर 14, 07, 06 सहित कुपहा, गम्हरिया व अन्य हिस्से में बिजली सेवा बहाल नहीं कराया गया है. इधर, दो वर्षों में बिजली बहाल करने के लिए विभाग द्वारा उक्त टोले में बिजली की खम्भा सहित अन्य सामग्री रखना प्रारंभ किया गया. जिसे देख कर सैकड़ों परिवारों में आस जगी कि अब शीघ्र ही उन लोगों का टोला मुहल्ला बिजली की रोशनी से रोशन होगा.
लेकिन विभाग एवं काम में लगे सरकारी एजेंसी की मनमानी रवैया के चलते वार्ड 14, वार्ड 07 एवं वार्ड नंबर 06 के कुछ भाग में विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर एजेंसी के कर्मी वहां से निकल गये. जिस कारण बिजली की सुविधा से वंचित मुहल्लेवासियों ने वर्षों से कार्यालय का चक्कर काटने पर विवश हो रहे हैं.
अवैध वसूली का लगाया आरोप
लोगों ने कहा कि काम कर रहे एजेंसी के कर्मियों द्वारा बिजली लगाने के नाम पर अवैध पैसा का उगाही किया जाता रहा. जिस पर लोगों द्वारा विरोध जताने पर एजेंसी के कर्मियों ने आधे अधूरे विद्युतीकरण कार्य कर भाग निकला. जिसका नतीजा है कि यह वार्ड बिजली से वंचित रह गया. जाम की सूचना पर प्रखंड प्रमुख चंदा देवी, राघोपुर थाना पुलिस ने जाम स्थल पर पहुंच कर मामले का जायजा लिया. साथ ही बिजली विभाग से दूरभाष पर संपर्क किया. बाद में प्रदर्शनकारियों को थाना पुलिस व जनप्रतिनिधि द्वारा मिले आश्वासन के बाद शांत हुए और जाम को समाप्त किया. इस बाबत लोगों ने बताया कि उन्हें प्रमुख द्वारा विद्युतीकरण की समस्या से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया गया है. बताया कि विद्युत से वंचित टोले मुहल्ले में विद्युतीकरण का कार्य दीपावली से छठ त्योहार के बीच संपन्न करा दिया जायेगा. मौके पर वीरू मालाकार, विजय यादव, सुरेश यादव, अनिल कुमार, रंजीत कुमार, संजीव कुमार, रविंदर कुमार, मिथिलेश कुमार आदि मौजूद थे.