बैजनाथपुर : बैजनाथपुर पुलिस शिविर क्षेत्र के दुर्गास्थान तीरी में सोमवार को बली चढाने के लिए आपस में स्थानीय लोगों के द्वारा मार पीट की गयी. बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह को मारपीट करने की सूचना मिली आनन- फानन में दल-बल के साथ जैसे ही पहुंचा स्थानीय लोगों ने मारपीट करना बंद कर शांतिपूर्वक लाइन में लग कर बली करवाई गयी. मेला अध्यक्ष नाथो यादव व कोषाध्यक्ष कौशल यादव ने बताया कि बैजनाथपुर पुलिस शिविर अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, सअनि ह्दयानंद राम, अशोक कुमार के देख रेख में शांतिपूर्वक बलीदान की गयी.
वही बुधवार की शाम दुर्गास्थान गम्हरिया, तीरी व अन्य जगह मूर्ति विसर्जन की गयी. इधर सौरबाजार थाना क्षेत्र के समदा दुर्गापूजा मेला में दुकानदार एवं स्थानीय उचक्के के बीच मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार मेला के प्रागण में धीरो मेहता के साथ चार पांच लड़के ने सिगरेट पीकर पैसा नहीं दिया. पैसा मांगने पर दुकानदार के पुत्र रंजीत मेहता को पीटकर गंभीर रुप से घायल कर दिया.
