बलुआ बाजार : शनिवार को भीमपुर थाना अन्तर्गत उधमपुर पंचायत के काला गोबिन्दपुर गांव के वार्ड दो में भूमि विवाद के मामले हुई मारपीट में एक की मौत हो गयी. ज्ञात हो कि उक्त वार्ड के गुगल राम व चचेरे भाई जोगान्द राम के बीच बांस बाड़ी को लेकर विवाद उत्पन्न हुआ. जहां जोगान्द राम ने डंडे से प्रहार कर गुगल राम को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया.
घटना के उपरांत स्थानीय लोगों ने आनन फानन में गुगल राम को जीवन ज्योति अस्पताल फारबिसगंज ले गये. जहां इलाज के क्रम में ही उनकी मौत हो गयी. घटना की सूचना मिलते ही भीमपुर थाना पुलिस ने स्थलीय जांच कर शव को कब्जे में लिया. साथ ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं मामले के बाबत जोगानन्द राम को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है.
