मधुमक्खी के काटने से वृद्ध की मौत

करजाइन : सातेनपट्टी पंचायत के ढरहा गांव निवासी वयोवृद्ध शत्रुघ्न सिंह (80) का मौत शनिवार को मधुमक्खी काटने से हो गयी. ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम घर से गांव में ही भोज खाने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में आम के पेड़ में लटकते हुए मधुमक्खी के छते में किसी ने पत्थर मार […]

करजाइन : सातेनपट्टी पंचायत के ढरहा गांव निवासी वयोवृद्ध शत्रुघ्न सिंह (80) का मौत शनिवार को मधुमक्खी काटने से हो गयी. ज्ञात हो कि शुक्रवार की शाम घर से गांव में ही भोज खाने जा रहे थे. इसी बीच रास्ते में आम के पेड़ में लटकते हुए मधुमक्खी के छते में किसी ने पत्थर मार दिया, जिससे मधुमक्खी ने शत्रुघन सिंह को काट लिया.

परिजनों ने इलाज के लिए नेपाल ले जा रहे थे, रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी. जिसकी सूचना रतनपुर थानाध्यक्ष को दी. थानाध्यक्ष ज्वाला प्रसाद चौपाल ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया. संवेदना व्यक्त करने वाले में मुकेश सिंह, सिकेंद्र सिंह , नरेश सिंह, डॉ रमेश सिंह, दफेदार मोहन सिंह आदि शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >