बलुआ बाजार : लितग्राम ओपी अंतर्गत लक्ष्मिनियां पंचायत के वार्ड पांच में सहिदा खातून की उसी वार्ड के पांच लोगों ने निर्वस्त्र कर पिटाई कर दिया. जानकारी अनुसार पीड़िता सहिदा खातून,पति मो तोहीद के जमीन में सहीम की बकरी फसल को बरबाद कर रही थी. जब इस बात की जानकारी पीड़िता सहिदा खातून को मिली, तो उसने पशुपालक सहीम से इसकी शिकायत की. इसी दौरान विवाद बढ़ गया और सहीम व उसके साथियों ने पीड़िता की निर्वस्त्र कर पिटाई कर दी.
पीड़ित के पडोसी अवरू निशा ने उसकी हालत देख ललितग्राम थाना को फोन से सूचना दी. थाना को खबर मिलते ही सअनि उमेश यादव सदलबल घटना स्थल पर पहुंचे. पुलिस आने की भनक लगते ही पांचों आरोपित मौके से फरार होने में कामयाब रहा. स्थानीय लोगों ने पीड़िता की हालत नाजुक देख उसे तत्काल उन्हें प्रतापगंज अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया. पीड़िता ने ललित ग्राम ओपी में आवेदन दिया है.
इसमें वार्ड नंबर पांच निवासी सहीम सहित इस्ताक, मोइम, तबरेज, उमर को नामजद किया है. ललितग्राम पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवक को स्थानीय क्वाटर चौक से गिरफ्तार किया है. साथ ही शेष नामजदों की तलाश में पुलिस जुटी है.
