सुपौल : ले भर के मंदिरों में नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं की चहल पहल बनी हुई है. हर ओर माहौल भक्तिमय है. वहीं मंदिरों में कलाकारों द्वारा प्रतिमाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
साथ ही पूजा कमेटी के सदस्यों द्वारा मंदिर परिसरों को आकर्षक तरीके से सजाया जा रहा है. इधर स्थानीय गांधी मैदान स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा अमृतवाणी के दौरान वृंदावन मथुरा से आये पंडित विद्या सागर महाराज जी द्वारा रविवार को शिव विवाह के प्रसंग पर संगीतमय प्रस्तुति दी गयी. इस दौरान उपस्थित भक्तजन भक्तिरस से सराबोर होते रहे.
