बमबम 22 सितंबर को नई टीवीएस बाईक से सिमराही के िलए निकला था
त्रिवेणीगंज : थाना क्षेत्र के गोनहा पंचायत अंतर्गत मगरकुली वार्ड नंबर चार के समीप सोमवार को बड़ी नहर में बोरे में बंद एक 30 वर्षीय युवक शव बरामद किया गया. जिसकी पहचान पिपरा वार्ड नंबर 12 निवासी बमबम स्वर्णकार के रूप में परिजनों द्वारा की गयी है. मौके पर पिपरा थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव व त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बोरे में बंद नहर में पड़े शव को बाहर निकलवाया.
स्थानीय थाना परिसर में मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक बमबम 22 सितंबर को नई टीवीएस बाईक से घर से यह कह कर निकला कि वह सिमराही जा रहा है. फिलहाल कुछ दिनों से वह नौकरी से हट चुका था. पुलिस द्वारा मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है.
