किसनपुर : प्रखंड अंतर्गत एनएच 57 स्थित झाझा के समीप मंगलवार को दो अपराधियों ने हथियार के बल पर जिले के भीमपुर थाना अंतर्गत केवला गांव निवासी रामप्रकाश यादव का बाइक छीन लिया.
पीड़ित ने इस बाबत स्थानीय थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. दिये आवेदन में उन्होंने बताया कि मंगलवार के दोपहर 12 बजे अपने घर से अंधरामठ जाने के क्रम में झाझा के समीप बाइक पर सवार दो अपराधियों ने शस्त्र के के बल पर उनकी बाइक नंबर बीआर 32 के 7858 छीन ली. उनका एटीएम कार्ड, मोबाईल व नकद रुपये भी छीन लिया.
