सूबे में बढ़ा है अपराध : गिरिराज

मंत्री बोले. अलगाववादी नेताओं को मिलने वाली सरकारी सुविधा बंद हो भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के आवास पर मीडिया को संबोधित करते कहा कि कश्मीर में अलगाववादी नेताओं को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधा बंद होनी चाहिये. सुपौल […]

मंत्री बोले. अलगाववादी नेताओं को मिलने वाली सरकारी सुविधा बंद हो

भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के आवास पर मीडिया को संबोधित करते कहा कि कश्मीर में अलगाववादी नेताओं को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधा बंद होनी चाहिये.
सुपौल : कश्मीर में अलगाववादी नेताओं को मिलने वाली सभी सरकारी सुविधा बंद होनी चाहिये. यह बातें भारत सरकार के लघु उद्योग मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को जिला मुख्यालय में भाजपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर के आवास पर मीडिया को संबोधित करते हुए कही.
श्रीसिंह ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से ही कश्मीर की समस्या उत्पन्न हुई है. वहीं जवाहर नेहरू की अदूरदर्शिता की वजह से भारत-चीन से युद्ध में पिछड़ा. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाक अधिकृत कश्मीर पर भारत का कब्जा होना चाहिये. सरदार पटेल अगर देश के तब नेता होते तो यह नौबत नहीं आती. सौभाग्य है कि भारत को नरेंद्र मोदी जैसा पीएम मिला है. जिन्होंने इतने ही दिनों में पाक व चीन जैसे देशों को महसूस करा दिया है कि उनका सीना 56 नहीं बल्कि 66 इंच का है. सीमा पर सेना को दुश्मनों का मुंहतोड़ जवाब देने के लिये खुली छूट दी गयी है.
प्रेसवार्ता के दौरान श्री सिंह ने बिहार सरकार पर जम कर निशाना साधा. कहा नीतीश सरकार की हालत माल महाजन का और मिरजा खेले होरी वाली हो गयी है. केंद्र सरकार भरपूर मदद कर रहा है. बिहार के लिये 38 हजार करोड़ का बजट दिया गया है. किसानों के लिये फसल बीमा दिया गया. लेकिन बिहार सरकार ने अब तक इसे लागू भी नहीं किया. जिसका नुकसान किसानों को उठाना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की विधि व्यवस्था पूरी तरह चौपट है. अपराध बढ़ रहे हैं. डीआईजी व न्यायिक
पदाधिकारी से रंगदारी मांगा जा रहा है. वहीं बिहार आतंकवादियों की नर्सरी एवं अलगाववादियों का गढ़ बनता जा रहा है. पटनाके कारगिल चौक पर पाकिस्तान का झंडा लहराया जाता है. पाक जिंदाबाद के नारे लगाये जाते है और राज्य सरकार चुप बैठी रहती है. केंद्रीय मंत्री ने शराबबंदी की चर्चा करते कहा कि शराबबंदी का सभी समर्थन करते हैं. लेकिन उसके लिये बनाया गया तुगलकी कानून में सुधार की आवश्यकता है.
कहा कि नालायक बेटा के कुकर्मों की सजा उसके बुजुर्ग मां-बाप को उठाना पड़े, यह कहां का कानून है. कहा कि नीतीश कुमार ने पिछले 10 वर्षों में बिहार वासियों को छक कर शराब पिलाया. अब शराबबंदी के बाद बिहार में शराब का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है. जिसे सत्ता पक्ष का भी संरक्षण प्राप्त है. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार शराबबंदी की सीढ़ी के सहारे पीएम बनने का ख्वाब देख रहे हैं. राज्य की जनता सभी बातों को समझ रही है. समय पर वे इसका जवाब देंगे. केंद्रीय मंत्री ने नीतीश कुमार पर आरक्षण के नाम पर भ्रम फैलाने का भी आरोप लगाया.
कहा शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा. युवकों को रोजगार नहीं मिल रहा और विरोध करने पर दलितों पर लाठी बरसायी जाती है. इस अवसर पर विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, पूर्व सांसद विश्व मोहन कुमार, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, भाजपा जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, निवर्तमान जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर चौधरी व संतोष प्रधान, प्रदेश उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह आदि मौजूद थे.
शराबबंदी का किया समर्थन, लेकिन तुगलकी कानून में सुधार की जतायी आवश्यकता
कहा, शराबबंदी की सीढ़ी से पीएम बनने का ख्वाब देख रहे नीतीश कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >