पदाधिकारियों ने पहल कर खुलवाया विद्यालय का ताला पिपरा प्रखंड के हरिजन प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ी भवानीपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के चयन के दौरान हंगामे तत्पश्चात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गिरीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी, नव पदस्थापित थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रसाद यादव ने शुक्रवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों व जन प्रतिनिधियों की एक बैठक कर विद्यालय का ताला खुलवा दिया. साथ ही शिक्षा समिति के चयन की तिथि के संबंध में बातचीत की. इसके पूर्व हरिजन प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ी भवानीपुर की प्रधानाध्यापिका के आवेदन पर पिपरा थाना में पंचायत के मुखिया पति दिनेश यादव सहित सुरेंद्र साह, देशी यादव, श्याम यादव एवं उमेश यादव, के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. पिपरा थाना कांड संख्या 155/16 में प्राथमिकी अभियुक्त के विरूद्ध विद्यालय शिक्षा समिति के चयन के दौरान विरोध करने में ताला लगा देने का आरोप है. वहीं ग्रामीण विद्यालय प्रधानाध्यापिका रूखसाना जहां खानम के मनमानी से परेशान हैं. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में पढ़ाई नहीं होती है. शिक्षक लापता रहते हैं. एमडीएम में भी लूट मची हुई है. प्रधानाध्यापिका अपने पसंद के लोगों को शिक्षा समिति में रखना चाहती थी. जिसका उन लोगों ने विरोध किया तो वे इस बात पर बात बिगड़ गयी. प्रधानाध्यापिका के पति पुलिस में है. किसी अभिभावक का इज्जत नहीं करती. प्रधानाध्यापिका के पति के दबाव में ही उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
पदाधिकारियों ने पहल कर खुलवाया वद्यिालय का ताला
पदाधिकारियों ने पहल कर खुलवाया विद्यालय का ताला पिपरा प्रखंड के हरिजन प्राथमिक विद्यालय ठाढ़ी भवानीपुर में विद्यालय शिक्षा समिति के चयन के दौरान हंगामे तत्पश्चात जिला कार्यक्रम पदाधिकारी गिरीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी, नव पदस्थापित थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सूर्य प्रसाद यादव ने शुक्रवार को विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित ग्रामीणों […]
