पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर किया पौध रोपण फोटो -1कैप्सन – पौध रोपण करते उप मुख्य पार्षद व प्रबंधकसुपौल मुख्यालय स्थित नवनिर्मित आंबेदकर परिसर में शुक्रवार को अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी संघ व आंबेदकर संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद रमेंद्र कुमार रमण व महिला हेल्प लाइन के परियोजना प्रबंधक कुमारी प्रतिभा ने संयुक्त रुप से पौध रोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. मौके पर नप के उप मुख्य पार्षद श्री रमण ने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर पौधा लगाया जाना सराहनीय कदम है. उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में जिस प्रकार से विश्व भर में प्राकृतिक उथल पुथल मचा हुआ है. इसका एक मुख्य कारण के तौर पर पर्यावरण का असुरक्षित होना बताया जा रहा है. उन्होंने संघ व संस्थान के इस कदम को सराहनीय बताते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर सरकार द्वारा विभिन्न योजना के माध्यम से सार्वजनिक स्थल सहित निजी स्थानों पर भी पौधा लगवाया जा रहा है. उन्होंने जनमानसों से आह्वान किया कि सभी व्यक्ति कम से कम पांच-पांच पौधे हरेक वर्ष लगाने का प्रयत्न करें. राजू कुमार राउत के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल विजय पासवान, कर्णपुर पंचायत के मुखिया पति मो तजमुल हक, गोविंद पासवान, प्रदीप कुमार साह, पूर्व पार्षद मांगैत पासवान, अशोक पासवान, दुर्बल पासवान, अजय कुमार मल्लिक, प्रदीप पासवान, चंदन कुमार, अमन कुमार द्वारा दर्जनों पौध रोपण किया गया. श्री राउत ने बताया कि आंबेदकर परिसर में विभिन्न किस्म के पौधा लगाया गया है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण सुरक्षा व देश के हित के लिए अनुसूचित जाति व जनजाति संघ सदैव तत्पर रहेगी.
पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर किया पौध रोपण
पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर किया पौध रोपण फोटो -1कैप्सन – पौध रोपण करते उप मुख्य पार्षद व प्रबंधकसुपौल मुख्यालय स्थित नवनिर्मित आंबेदकर परिसर में शुक्रवार को अनुसूचित जाति व जनजाति कर्मचारी संघ व आंबेदकर संस्थान द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद रमेंद्र कुमार रमण व […]
